राजनांदगांव: मवेशी धर-पकड अभियान, निगम की टीम ने आज व कल में 12 मवेशी पकड रेवाडीह एवं कन्हारपुरी कांजी हाउस छोडे…

राजनांदगांव 8 जुलाई। पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी निगम सीमाक्षेत्र के चौक चौराहों में घुमते रहने एवं बैठे रहने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आमजनो एवं मवेशियो को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही निदान 1100 तथा मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जाता है तथा बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल तथा आरोग्यंम गौशाला छोड़ा जाता है एवं रात में टीम द्वारा मवेशी हकाला भी जाता है।

Advertisements

मवेशी धर-पकड अभियान के तहत कल व आज में चौक चौराहो से 12 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह व कन्हारपुरी कांजी हाउस पहुॅचाया गया। जहॉ गंज मण्डी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियो को खिलाया जा रहा है।


मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत
आज रामदरबार चौक, जी.ई.रोड, मठपारा रोड, इंदिरा नगर, लखोली के पास से 6 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस छोडे वही कल गंज चौक, लखोली नाका चौक, राजीव नगर, नंदई, हाट बाजार के सामने, जिला चिकित्सालय के सामने, महामाया चौक,नया बस स्टैण्ड से घुमंतु एवं बैठे 6 मवेशी को पकड़कर कन्हारपुरी कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ से उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा।


इसके अलावा रात में दुर्घटना को ध्यान मेें रखकर गत रात्रि शहर के प्रमुख मार्ग व चौक-चौराहो में रेल्वे स्टेशन चौक, पुराना बस स्टैण्ड चौक, भरकापारा मंदिर के पास, हाट बाजार, डबरी पारा, कुॅआ चौक, चौखडिया पारा, महेश नगर, कौरिनभाठा, कुंज विहार कालोनी, गुरूद्वारा चौक में बैठे तथा विचरण करते मवेशियो को निगम की टीम द्वारा हकाला गया। इसी प्रकार प्रतिदिन रात में दुघटना से बचाने प्रमुख चौक चौराहो व सड़को से मवेशी हकाल जाता है।

साथ ही तहसील आफिस के पास से तथा सृष्टि कालोनी से बीमार मवेशी की सूचना पर उन्हे पकड ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया। इसी कडी में ममता नगर गली नं. 3 के नाली में फसे सांड को टीम ने सकुशल बाहर निकाला।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बरसात में दुर्घटना से बचने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।