
निदान 1100 में प्राप्त शिकायत पर 12 मवेशी पकड़ रेवाडीह काजी हाउस पहुचाया

राजनांदगांव 4 दिसम्बर। पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी निगम सीमाक्षेत्र के चौक चौराहों में घुमते रहने एवं बैठे रहने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी घातक है। क्योकि दुर्घटना से मवेशी घायल हो जाते है, कई मवेशियों की मृत्यु भी हो जाती है। दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकडा जाता है। अभियान के तहत आज व कल चौक चौराहो मंे 14 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर कन्हारपुरी कांजी हाउस पहॅुचाया गया। इसके अलावा आमजनों द्वारा निदान 1100 में शिकायत करने पर 12 मवेशी पकड़ रेवाडीह कांजी हाउस पहॅुचाया गया।
मवेशियों को पकड़ने शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नगर निगम में टीम गठित किये। गठित टीम द्वारा मेवशी धर-पकड़ अभियान चलाकर मवेशी मालिकों को मवेशी बांधकर रखने समझाईस दी जा रही है, समझाईस उपरांत भी कुछ मवेशी मालिक अभी भी मवेशी खुला छोड देते है, उनपर अब अर्थदण्ड अधिरोपित कर मवेशी छोडने की कार्यवाही की जाती है।

नगर निगम की घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही के तहत गत दिवस कल गंज चौक, बंसतपुर जिला अस्पताल, क्लब चौक, कमला कालेज चौक, आर.के.नगर से घुमंतु एवं बैठे 8 मवेशी तथा आज सहदेव नगर, गौरव पथ, महेश नगर, गंज मण्डी के सामने, महामाया चौक सेे 6 घुमन्तु बैठे मवेशियों को पकड़कर कन्हारपुरी कांजी हाउस में रखा गया है। इसी प्रकार निदान 1100 में आमजनों द्वारा किये गये शिकायत के आधार पर शहर के विभिन्न स्थानो से 12 मवेशी पकड रेवाडीह काजी हाउस मंे रखा गया है, जहॉ से उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जायेगा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिको से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।









































