back to top

राजनांदगांव : महँगाई से आम जनता त्रस्त है पर मोदी सरकार मस्त है- आसिफ अली…

चौथे दिन महंगाई के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

Advertisements

पेट्रोल पंप के आकृति की झाँकी रही आकर्षण का केंद्र

राजनांदगांव। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लगातार बढ़ती हुई महंगाई पेट्रोल-डीजल व गैस खाद्य तेल के दाम बढ़ाने के कारण महंगाई आज आसमान छू रही हैं। जिसके कारण आज आमजन मानस का जीना दूभर हो गया है। किन्तु केन्द्र में बैठी निर्दयी मोदी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व प्रदेश महासचिव अरूण सिसौदिया जी के निर्देशानुसार, महापौर हेमा देशमुख, किशन खण्डेलवाल,महेंद्र यादव,हरि नारायण धकेता,कांति बंजारे ,शारदा तिवारी,शशिकांत अवस्थी,नासिर जिन्दरान,सूर्यकांत जैन उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व शहर उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा जन-जागरण पदयात्रा
18 नवंबर दोपहर 1 बजे नया ढाबा स्कूल चौक से जन-जागरण पदयात्रा वार्ड नंबर 04,06,09,10 , नया ढाबा, पुराना ढाबा, शिवनगर, शांतिनगर, शंकरपुर,चिखली दीनदयालनगर के प्रमुख चौक-चौराहों गलियों में वार्डवासियों ने केन्द्र की मोदी सरकार की महंगाई से त्रस्त जनता ने इस पदयात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में कमी करने के नारे लगाएं गए। महंगाई के विरूद्ध अभियान को सराहा और समर्थन दिया। देश में महंगाई मोदी सरकार की देन है और आम जनता महंगाई के कुचक्र में फंस गई। मोदी सरकार द्वारा महंगाई को कम करने आम जनता हित में कोई निर्णय नहीं ले रही है जिसके कारण आज महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा औऱ केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार कहा और अपने गैर जिम्मेदाराना फैसलों को वापस लेने की मांग की। जिससे महंगाई पर नियंत्रण लगाया जा सके।

महंगाई के विरूद्ध शहर कांग्रेस के जन-जागरण पदयात्रा में प्रमुख रूप से पार्षद श्रीमती दुलारी साहू, सविता ठाकुर, मेहुल मारु, सुनीता सिन्हा,पूर्णिमा नागदेवें, रोना झा,राजकुमार जायसवाल, श्रीमति सुनीता फडणवीस,श्रीमति कुसुम रूपेश दुबे,विनय झा,विकास गजभिए, ऋषि शास्त्री,अरविंद वर्मा, शरद पटेल,मधुकर बंजारी, सचिन तुरहाटे,सुनील रामटेके, विकास मेश्राम, राजेश चंदेल,शिवानंद यादव,कादिर अंसारी,हनी ग्रेवाल,संजय साहू,,दीपक वर्मा , चंचल देवांगन,मामराज अग्रवाल,सुरेंद्र देवांगन,मोहनीश गेडाम,प्रियेश मेश्राम, संजय सिन्हा, फिरोज अंसारी,विकास गजभिए, सहित कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page