back to top

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना एक उपहार,ललिता तीज-त्यौहार में खरीद रही अपनी पसंद का सामान…

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2024। शासन की महतारी वंदन योजना आर्थिक दृष्टि से मजबूत बना रही है। प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि मिलने पर महिलाओं में उत्साह एवं खुशी है। ग्राम बैगाटोला वार्ड नंबर 1 की निवासी श्रीमती ललिता साहू ने बताया कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंै।

अब तो तीज-त्यौहार में कुछ खरीदना हो तो खरीद सकती है। उन्होंने कहा कि अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए राशि का उपयोग कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया। 

Advertisements

You cannot copy content of this page