back to top

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना से महिलाओ का हो रहा अभिनंदन -किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना तहत के 16 वी किश्त छत्तीसगढ़ के 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.24 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई है. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी।

Advertisements

निश्चित रूप से  महतारी वंदन योजना से राशि से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। महिलाओ छोटी छोटी जरूरतें हो पूरी हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए विष्णु देव साय जी की सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी के नेतृत्व में हर महीने 1000 रू की राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाएं के खाते में पहुंच जाती है।

साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा हमारे विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में महतारी ऋण योजना की शुरुआत की गई है।जिससे जिन महिलाओं की महतारी वंदन की राशि ग्रामीण बैंक में जमा होती है।उन महिलाओं को 25000 हजार रुपए तक लोन भी मिल सकता है। आज हमारा छत्तीसगढ़ आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी व विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार में नये आयाम स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ फिर से विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page