back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी क्रिसमस की बधाई…

राजनांदगांव 23 दिसंबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म दुनिया को पाप से मुक्त कर ज्ञान का संदेश देने के लिये हुआ था। क्रिसमस का पर्व जनमानस के लिये ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा बच्चों को लिए संाता क्लाज के माध्यम से उपहार प्राप्त होता है। उन्होंने ईसाई समुदाय को उनके सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को उमंग उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisements


निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति श्री अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति श्री गामेन्द्र नेताम,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमिन हुड्डा, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page