back to top

राजनांदगांव: महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी प्रकाश पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 14 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज को अपनी शुभकामनाए दी है। उन्होेंने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व की बधाई देते हुये नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व स्नेह की कामना की है।

Advertisements

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव के रूप में धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम, सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत एंव संदेश आज भी मानव समाज के लिये उतने ही अधिक मार्गदर्शक है जितना की गुरूनानक जी के दौर के समय थे।


निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा,श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार,

राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, अमीन हुद्दा, वरिष्ठ सभापति श्री अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति श्री गामेन्द्र नेताम,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री, पार्षदों ने भी नागरिकों को प्रकाश पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए, इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page