back to top

राजनांदगांव: महापौर के नेतृत्व में पार्षद अरविंद वर्मा सहित पार्षद दलों ने मोहम्मद अकबर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं…

राजनांदगांव- मंत्री मोहम्मद अकबर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के नेतृत्व में पार्षद अरविंद वर्मा सहित पार्षद दलों ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मंत्री अकबर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

Advertisements

पार्षद अरविंद वर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ के वन मंत्री, जनप्रिय कांग्रेस नेता भाई मोहम्मद अकबर जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

पार्षद वर्मा ने बताया कि महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के नेतृत्व में पार्षद दल सहित उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली की उपस्थिति में राजनांदगांव से रायपुर मंत्री मोहम्मद अकबर जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता रवाना हुए।

इस अवसर पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली, चेयरमैन एवं कांग्रेस पार्षद विनय झा, पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री, पार्षद शरद पटेल, पार्षद अमीन हुड्डा, पार्षद अवधेश प्रजापति पार्षद संजय रजक सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page