राजनांदगांव 17 मई। कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन में अपना काम-धंधा छोडकर घरों में बैठ आर्थिक संकट झेल रहे लखोली नाका के गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने राहत सामग्री वितरित कर उनके चहरे में खुशिया ला दी।

ज्ञात हो कि शहर की लोकप्रिय महापौर श्रीमती देशमुख ने पिछले वर्ष भी कोरोना काल में कवि/साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम कोशा ‘‘अमात्य’’ द्वारा समाजसेवी शारदा दीदी आदि से उपलब्ध कराए गये राहत सामग्रियों का गरीब व जरूरतमंद महिलाओं में वितरित किया था।
इस बार भी श्री कोशा के माध्यम से महापौर जी ने लगभग दो दर्जन महिलाए जिनमें विधवा, परित्याक्ता, द्विव्यांग सहित अंति जरूरतमंद एवं असहाय महिलाए शामिल थी, उन्हें चावल, शक्कर, आटा, सोयाबिन बड़ी, तेल व साबून राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
राहत समाग्री पानेवाली महिला पॉचो बाई यादव, अनिता यादव, नूतम ठाकुर, तुंगन सोनकर, देवकी यादव, आदि ने बताया कि महापौर केवल लखोली नाका ही नही हर वार्ड के जरूरतमंद गरीब महिलाओें का विशेष ध्यान रखती हैै। खासकर लखोली नाका क्षेत्र में जल संकट से लेकर अन्य समस्याओं के निदान के लिए एक फोन पर दौडे चाली आती है। उन्होंने ही मुहल्ले वासियों को निस्तारी संकट से उबारने लखोनी नाका स्कूल के समीप सिंटेक टंकी व बोर की सुविधा उपलब्ध कराई है।
दिव्यांग महिला लता ठाकुर, रेखा साहू सहित अन्य जरूरतमंद महिलाए रूखमणी बाई, चन्दा बाई, उषा रामटेके, संजु बाई आदि ने बताया कि लाकडाउन काल में काम-धंधा बंद होने से उनके घर-परिवार की स्थिति काफी डावाडोल है। ऐसे समय में कोशा चाचा के माध्यम से महापौर का राहत सामग्री वितरण किया जाना निश्चित ही सराहनीय है, इसके लिये महापौर को कोटिशः धन्यवाद है। मुहल्ले के नागरिक घनश्याम शर्मा, गप्पू ने बताया कि वार्ड की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन राशि नहीं मिल पाने की शिकायत पर महापौर जी ने तत्काल दुरभाष पर निगम के संबंधित अधिकारी को पेंशन शिविर लागने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुहल्ले के प्रतिष्ठित नागरिक कोशा परिवार के लोगोें सहित वर्षा शर्मा, सोनम यादव, तरूण यादव, किसन सोनकर, बुधारू यादव व अन्य जन में उपस्थित थे। जिनके द्वारा महापौर के हाथो राहत सामग्री वितरण किये जाने पर हृदय से आभार व्यक्त किया गया।











































