back to top

प्रेस क्लब वैक्सीन: वॉरियर मानकर पत्रकारों को भी लग रहा टीका,  टीकाकरण केंद्र का सीएमएचओ एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 17 मई 2021- पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से जुड़े कर्मियों को कोरोना टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता देते हुये, उनका निशुल्क टीकाकरण किये जाने को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजनांदगांव प्रेस क्लब भवन में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।

Advertisements

जिले में पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल करते हुए वैक्सीन लगाया जा रहा है. वैक्सीन लगवाने के बाद पत्रकारों ने कहा कि कोविड वैक्सीन सभी को लगवाना बेहद जरूरी है.

वही राजनांदगांव प्रेस क्लब भवन में आयोजित टीकाकरण शिविर के प्रथम दिवस पर निरीक्षण करने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरी ने टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया।

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने पत्रकारों और मीडियाकर्मियों का जिक्र करते हुए कहा कि, “इसके साथ एक वर्ग ऐसा है, जिसने मुश्किल से मुश्किल दौर में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है. यह वर्ग मीडिया से जुड़ा है. पत्रकार साथियों और उनके संस्थान में कार्यरत लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान अनवरत काम किया और संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इन लोगों ने कोरोना से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया और वास्तविक स्थिति की जानकारी से शासन एवं नागरिकों तक पहुंचाई.”

टीका लेना बेहद जरूरी

इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लेना बेहद जरूरी है. यह काफी सुरक्षित है. सभी लोगों को यह टीका जरूर लेना चाहिए. इससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है.

शिविर में मुख्य रूप से 45+ एवं 18+ के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जहां अब तक मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार परमानंद रजक, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण लोहिया एवं पत्रकार नीरा साहू सहित पत्रकार एस के मिश्रा एवं परिवार ने टीकाकरण का लाभ लिया।

इस मौके पर प्रेस क्लब सचिव अनिल त्रिपाठी एवं जनसंपर्क सहायक संचालक उषा किरण जी सूचना सहायक निखिलेश देवांगन जी एवं जनसंपर्क विभाग का विशेष सहयोग रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page