back to top

राजनांदगांव : महापौर ने कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिये नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को 9.40 करोड रूपये की राशि आबंटित करने लिखा स्मरण पत्र…

राजनंादगांव 15 अक्टूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम की वर्तमान आर्थिक स्थिति एवं दीपावली त्यौहार पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं लंबित देयक के भुगतान हेतु 9 करोड 40 लाख रूपये आबंटित करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव को पत्र प्रेषित किया है। वेतन के लिये अगस्त माह में भी उनके द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र प्रेषित किया गया था।

Advertisements


महापौर श्रीमती देशमुख ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नही हो पा रही है, जिसके कारण निगम की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ नहीं है। राशि के आभाव में निकाय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 3 माह का वेतन भुगातन लंबित है, जिस कारण से कर्मचारियों मंे आक्रोष व्याप्त है। इसके अलावा इस माह के अंत में हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व दीपावली त्यौहार भी है, जिससे खर्चो में वृद्धि होती है, इसी प्रकार पार्षदों का मानदेय 9 माह से अप्राप्त है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने वेतन के संबंध में अगस्त माह में भी माननीय मंत्री श्री अरूण साव जी को पत्र प्रेषित किया था। निगम की वर्तमान स्थिति एवं दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर महापौर ने माह जुलाई से सितम्बर 2024 तक नियमित अधिकारी कर्मचारी के लिये 5 करोड 18 लाख 12 हजार रूपये तथा प्लेसमेंट कर्मचारी के लिये 3 करोड 39 लाख 8 हजार रूपये एवं पार्षदगणों का मानदेय 82 लाख 80 हजार रूपये कुल 9 करोड 40 लाख रूपये अंतर की राशि अनटाईटड फेड से आबंटित करने पुनः अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page