back to top

राजनांदगांव : महापौर ने कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिये नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को 7 करोड रूपये की राशि आबंटित करने लिखा पत्र…

महापौर ने कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिये नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव को 7 करोड रूपये की राशि आबंटित करने लिखा पत्र

राजनंादगांव 30 अगस्त। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम की वर्तमान आर्थिक स्थिति के आधार पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं लंबित देयक के भुगतान हेतु 7 करोड 10 लाख 45 हजार रूपये आबंटित करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव को पत्र प्रेषित किया है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नही हो पा रही है, जिसके कारण निगम की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ नहीं है। राशि के आभाव में निकाय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 3 माह का वेतन भुगातन लंबित है, जिस कारण से कर्मचारियों मंे आक्रोष व्याप्त है। इसके अलावा अगामी माह से लगातार बड़े छोटे त्यौहार भी है, जिससे खर्चो में वृद्धि होती है,

उक्त बातो को ध्यान में रखकर महापौर ने माह मई से जुलाई 2024 तक नियमित अधिकारी कर्मचारी के लिये 4 करोड 56 लाख 14 हजार रूपये तथा प्लेसमेंट कर्मचारी के लिये 2 करोड 54 लाख 31 हजार रूपये कुल 7 करोड 10 लाख 45 हजार रूपये अंतर की राशि अनटाईटड फेड से आबंटित करने अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page