back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया वार्ड नं. 05 व 06 में उद्यान निर्माण का भूमि पूजन…

राजनांदगांव 16 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज चिखली वार्ड नं. 05 स्थित मंगल भवन के पास अधोसंरचना मद अंतर्गत 07 लाख रूपये की लागत से एवं शासकीस मुद्राणालय वार्ड नं. 6 स्थित दीनदयाल नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 15.00 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी,भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार,वार्ड के पार्षद अरविन्द्र वर्मा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल, ऋषि शास्त्री, पूर्व पार्षद गजेन्द्र सिंह राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे, आसिफ अली विशेष रूप से उपस्थित थे।

अलग अलग वार्ड मेें आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड नं. 05 की भाना बाई साहू,कौशल्या निषाद, महेश नागपूरे, तारणी साहू, उषा साहू, नंदकुमार साहू एवं वार्ड नं. 06 की सत्यभामा शर्मा, पुष्पा वर्मा, सुचित्रा साहू आरती व धरेश्वरी साहू द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा अलग अलग स्थान में उद्यान निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अधोसंरचना मद अंतर्गत उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें बाउण्ड्रीवाल, पाथवे, लॉन, बैठक व्यवस्था,विद्युत कार्य एवं जीम उपकरण लगाया जायेगा। उद्यान के बन जाने से दोनों वार्ड के वासियो को मनोरंजन के लिये एक अच्छा स्थान मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित दोनों वार्ड के वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page