back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया वार्ड नं. 15 मेें उद्यान निर्माण एवं सौदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 स्थित बल्देबाग में पौनीपसारी चबूतरा के पास अधोसंरचना मद अंतर्गत लगभग 30.00 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण एवं सौदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री विनय झा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, भागचंद साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, पार्षद श्री अरविन्द्र वर्मा व श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति दैनिक दावा समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री सूरज बुद्धदेव, समाजिक कार्यकर्ता श्री प्रवीण मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वश्री विजयशंकर सिंह, संजय शर्मा, बक्कूल भाई, श्रीमती सपना झा, कमलू गावडे द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्यान निर्माण व सौदर्यीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अधोसंरचना मद अंतर्गत उद्यान का निर्माण व सौदर्यीकरण किया जायेगा जिसमें बाउण्ड्रीवाल, पाथवे, वृक्षारोपण, विद्युतिकरण, डिवाईडर, का निर्माण किया जायेगा। जहॉ वार्डवासी मनोरंजन करने के साथ साथ प्रातःकालीन भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page