back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया रेवाडीह गौठान का निरीक्षण…

राजनांदगांव 31 दिसंबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख रेवाडीह गौठान पहुचकर खाद बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख रेवाडीह गौठान में पहुचकर स्वच्छता दीदीयो से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी लेकर कहा कि पशुपालको से प्रतिदिन गोबर खरीदी की जाये एवं गोबर से प्रक्रिया के तहत खाद का निर्माण किया जाये।

Advertisements

उन्होंने खाद बनाने के पश्चात खाद के भण्डारण एवं उसके विक्रय की जानकारी ली और कहा कि शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद विक्रय करना सुनिश्चित करे। उक्त खाद का उपयोग शहर के लोगो के द्वारा उद्यानिकी एवं गमलों में किया जा रहा है, साथ ही सब्जी बाडी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने उपयोग किया जा रहा है।


गौठान की अनिता फ्रांसिस ने बताया कि गोबर से निर्मित खाद से सब्जिया भी तैयार की जा रही है, वर्तमान में फुल गोभी, पत्ता गोभी, विभिन्न प्रकार की भाजीया लगायी गयी है। महापौर श्रीमती देशमुख ने उनके कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच कि महिला समूह व स्वच्छता दीदी भी आत्मनिर्भर बने गोबर से खाद निर्माण एवं दिये, गमले,

गोबर की लकडी, आदि का निर्माण कर आय अर्जित करे। उन्होंने कहा कि गौठानों की हमारी स्वच्छता दीदीया अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन कर रहे है। जिससे हम ई-कामर्स कम्पनी के माध्यम से भी खाद का विक्रय कर लाभ अर्जित कर रहे है। निरीक्षण के दौरान गौठान की स्वच्छता दीदीया उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page