back to top

राजनांदगांव: महापौर ने किया शिक्षक नगर कालोनी का निरीक्षण, तकनीकी अधिकारियों को दिए निर्देश…

राजनांदगांव 4 जून 2021- शिक्षक नगर कालोनी वासियों द्वारा पानी भरान, स्ट्रीट लाईट नहीं होने एवं रोड नाली की समस्या के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख से उक्त समस्या हल करने की मांग की गयी थी, इस संबंध मे आज प्रातः महापौर श्रीमती देशमुख अधिकारियों के साथ पहुच कर कालोनी वासियों से रूबरू हुई।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कालोनी के जो मकान अवैध रूप से बने है। उसे शासन नियमों के तहत नियमितिकरण करा लिया जाये। जिससे कालोनी वैध हो जायेगी। इसके पश्चात भविष्य में रोड नाली की समस्या का निराकरण किया जायेगा। वर्तमान में पानी भराव की स्थिति से निजात दिलाने, गड्ढा भरने एवं लाईट लगाने के निर्देश तकनीकि अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान वार्ड के पार्षद व जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती व प्र.पटवारी श्री मिलिन्द्र रेड्डी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page