back to top

राजनांदगांव : महापौर ने की बजट की समीक्षा…

राजनांदगांव 29 जुलाई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने कक्ष में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति मंे बजट क्रियान्वयन के संबंध में बिंदूवार चर्चा कर कार्य के संबंध में जानकारी लेते हुये शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने बजट प्रावधानानुसार जो कार्य किये जा रहे है उनके प्रगति की जानकारी ली और दीर्धकालीन योजनाएं व्यवसायिक परिसर, समृद्धि बाजार आदि के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी ली।

Advertisements


बजट प्रावधन के संबंध में महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि मुक्तिधाम उन्नयन, खेल मैदान निर्माण, उद्यान विकास, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार वार्डो में सामुदायिक भवन निर्माण भी कराये जा रहे है। साथ ही चौक चौराहों का सौदर्यीकरण भी मांग अनुसार किये जा रहे है। इसके अलावा शहर में वृहद वृक्षारोपण के तहत रोड के किनारे, तालाब के किनारे, उद्यान, डिवाईडर एवं रिक्त भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है। खेलो को प्रोत्साहन के तहत भारोत्तोलक में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल में पदक प्राप्त करने पर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान किया गया।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि निगम के आय के स्त्रांेत में वृद्धि करने व्यवसायिक परिसर निर्माण का प्रावधान रखा गया है, इस संबंध में मुख्यमंत्री पालिका बाजार अंतर्गत पुराना बस स्टैण्ड में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिये शासन स्वीकृति के अनुक्रम में महापौर परिषद में अनुशंसा उपरांत अग्रिम कार्यवाही के लिये शासन को भेजा जा रहा है।

उन्होने आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी से कहा कि शेष व्यवसायिक परिसर के लिये कार्यवाही कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजाना सुनिश्चित करे। साथ ही अन्य प्रावधानों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करे। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पल्ले,विनय झा, भागचंद साहू, राजेश गुप्ता चम्पू, गणेश पवार,राजा तिवारी, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा सहित विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page