
राजनांदगांव 7 फरवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अपने कक्ष में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति मंे बजट क्रियान्वयन के संबंध में बिंदूवार चर्चा कर कार्य के संबंध में जानकारी लेते हुये शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने बजट प्रावधानानुसार जो कार्य किये जा रहे है उनकी प्रगति की जानकारी ली और दीर्धकालीन योजनाएं जिनके प्रस्ताव शासन को भेजे गए है, उस संबंध में भी उन्होने जानकारी ली।
बजट प्रावधान के संबंध में महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी की दो स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई। खेलकुद का वार्ड स्तर पर आयोजन के तहत् छत्तीसगढ़ ओलंपिक ठाकुर प्यारे लाल स्कूल में कराया गया।
राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से वार्ड स्तरीय खेलकुद एवं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत एवं नृत्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम वार्डो में आयोजित किये गये। इसके अलावा प्रस्ताव अनुसार नगरीय क्षेत्रों रामायण प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया।
अन्य प्रावधानों अनुसार चैक चैराहों का सौदर्यीकरण भी मांग अनुसार किये जा रहे है। विकास कार्याे में डामरीकरण सीमेन्टीकरण कराया गया। इसके अलावा शहर में वृहद वृक्षारोपण के तहत रोड के किनारे, तालाब के किनारे, उद्यान, डिवाईडर एवं रिक्त भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने दीर्घकालीन प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि, शासनस्तर पर लंबित है जिसके लिए पुनः पत्राचार करें तथा अन्य प्रावधानों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करे। बैठक में इस वित्तीय वर्ष के बजट के लिए भी चर्चा की गई, उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया जाना है।
इस संबंध में कार्यवाही करें तथा नागरिको से भी सुझाव आमंत्रित करें। बैठक में उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यु.के.रामटेके, राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी श्री राकेश नन्दे, लेखापाल श्री शैलेष पाण्डे व पंकज साहु, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चैबे उपस्थित थे।









































