राजनांदगांव: महापौर ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा…

स्वीकृत निर्माण कार्य तत्काल प्रांरभ कराने तथा चलित कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 12 अगस्त। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी ली।

उन्होंने स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने योजना के कार्य को प्राथमिकता देकर समय सीमा में चालू कराने एवं चालू कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने तकनिकी अधिकारियो को निर्देशित किए। बैठक में आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।


बैठक में महापौर श्री यादव ने बजट प्रावधानित कार्य, आयुर्वेदिक औषद्यालय एवं पुत्रीशाला आदि स्थानों में शाॅपिंग काम्पलेक्स निर्माण के लिए सामान्य सभा में लिये गये निर्णय अनुसार डिस्मेंटल करने पेड काटने सहित अन्य कार्य के संबंध में जानकारी लिए। कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि पेड काटने तहसील कार्यालय में पत्र भेजा गया है।

इसके अलावा डिस्मेंटल की प्रक्रिया की जानी है। महापौर ने कहा कि तोडने के लिए रूचि की अभिव्यक्ति जारी करे तथा अन्य कार्यवाही मंे गति लावे।

उन्होंने स्टेशन रोड काम्पलेक्स निर्माण तथा बीएसएनएल आफिस के पास काम्पलेक्स निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी लेकर निविदा एवं अन्य प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने कहा।

इसी प्रकार जी.ई.रोड तथा कस्तुरबा महिला मण्डल रोड शाॅपिंग काम्पलेक्स जीर्णोद्धार कार्य के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र व्यापारियो की बैठक लेकर राशि एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी जावेगी।


महापौर श्री यादव ने अधिकारियो से शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर अप्रारंभ कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

उन्होेंने सांसद, विधायक निधि एवं महापौर व पार्षद निधि के स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने कहा।

उन्हांेने अधोसंरचना मद एवं अधोसंरचना पर्यावरण मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने कहा, जिस कार्य का कार्यादेश जारी नही हुआ है उसका कार्यादेश तत्काल जारी कर कार्य प्रारंभ करावे। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन हुए सभी कार्य ठेकेदारो से सम्पर्क कर स्थल दिखा काम चालू कराए।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि सभी अभियंतागण अपने अपने प्रभारित वार्ड के कार्यो की सत्त मानिटरिंग करे तथा कार्य की प्रगति, उपयोगिता प्रमाण पत्र बनाकर शासन को भेजे।

उन्होंने अधिकारियो से कहा कि जिन ठेकेदारो के द्वारा काम चालू नही किया जा रहा है या जिन्होंने चलित काम बंद कर दिया है, उन्हें नोटिस जारी करे। जिन कार्यो की विभागीय प्रक्रिया लंबित है उसे जल्द पूर्ण कर काम चालू करावे। सभी कार्यो की सत्त मानिटरिंग कर प्रगति से अवगत करावे।


बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के. रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम,सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती, श्री अनूप पाण्डे व श्री तिलक राज ध्रुव सहित विभागीय लिपिक उपस्थित थे।