back to top

राजनांदगांव : महापौर ने नगरवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 11 अक्टूबर । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह पर्व मानव मात्र को लोक कल्याण की भावना से जुडने की प्रेरणा देता है ।

Advertisements


महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े विजयादशमी,दशहरा पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है । इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है।


निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा,श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, अमीन हुद्दा, वरिष्ठ सभापति श्री अब्दुल समद खान,

कनिष्ट सभापति श्री गामेन्द्र नेताम,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री एवं पार्षदों ने नागरिकों को इस प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये बुराई का त्याग कर भगवान राम के आदर्शो पर चलने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page