back to top

राजनांदगांव : महापौर ने नगरवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 30 सितम्बर। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह पर्व मानव मात्र को लोक कल्याण की भावना से जुडने की प्रेरणा देता है ।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े विजयादशमी,दशहरा पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है । इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है।

Advertisements


निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने नागरिकों को इस प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये बुराई का त्याग कर भगवान राम के आदर्शो पर चलने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page