
काम्पलेक्स निर्माण एवं रेल्वे स्टेशन रोड सौदर्यीकरण के लिए प्रक्रिया करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 2 फरवरी। शहर विकास की कडी में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे है। विकास कार्यो के निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यो सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद सर्वश्री सतीश मसीह, प्रमोद झंझाडे, कुलेश्वर धु्रव, चंद्रशेखर लश्करे, पूर्व पार्षद सुश्री शैल यादव व श्री शरद सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान व श्री राजेश खण्डेलवाल के साथ महावीर चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन तथा रेल्वे स्टेशन रोड का निरीक्षण कर सौदर्यीकरण के लिए प्रक्रिया करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे को दिए।
महावीर चौक के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव मंदिर समिति से चर्चा कर भवन निर्माण प्रगति की जानकारी लेकर उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव से कार्य मंे तेजी लाने कहा। उन्होंने कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत भवन के निर्माण में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग के नजदीक होने के कारण भवन को साउण्डप्रुफ बनाने फालसिलिंग कर एकास्टिक पेनल का उपयोग किया जाए एवं आवश्यकतानुसार विद्युतिकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार रेल्वे स्टेशन रोड निरीक्षण के दौरान स्टेशन के पास काम्पलेक्स निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर ड्राईंग डिजाईन देख निर्माण हेतु जल्द प्रक्रिया करने महापौर ने तकनीकि अधिकारियो को निर्देशित किए। उन्होंने रेल्वे स्टेशन रोड सौदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने कहा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पास निर्मित स्वागत द्वार पुराना होने के कारण जर्जर हो रहा है जिसका मरम्मत किया जाना है। इसी प्रकार डिवाईडर का भी मरम्मत कर सौदर्यीकरण करना है, इस हेतु तकनीकि प्रक्रिया पूर्ण करने अधिकारियो को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वागत द्वार में मार्बल, डिवाईडर में विद्युतिकरण आदि के लिए प्रस्ताव तैयार कर सौदर्यीकरण कार्य जल्द चालू करे तथा स्टेशन रोड में डामरीकरण करावे। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू उप अभियंता श्री मुनेन्द्र साठिया एवं श्री तिलक राज ध्रुव सहित निगम का अमला उपस्थित था।









































