
शासन की योजनाआंे का सतप्रतिशत क्रियान्वयन के दिये निर्देश
राजनांदगांव 21 फरवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने कक्ष में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति मंे विभागीय प्रमुखों से निर्माण कार्य, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सफाई व्यवस्था एवं राजस्व वसूली के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
लोककर्म विभाग की समीक्षा में निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुये कहा कि सभी उप अभियंता एवं सहायक अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ कराये, जो कार्य चल रहे है उसमें तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराये।
जिन स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन हो चुका है उसे शीघ्र प्रारंभ करे, जिन कार्यो का भूमिपूजन कराया जाना है, उसकी वार्डवार सूची तैयार करे, जिससे आगामी सप्ताह मंे भूमिपूजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो का कार्यादेश जारी हो चुका है और ठेकेदार काम नहीं कर रहे है, उसे नोटिस जारी करे, नोटिस उपरांत भी काम चालू नहीं करने पर निविदा निरस्त करे। मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य योजना के कार्य प्राथमिकता से करे, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।

सभी उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड के पार्षदों से सम्पर्क कर स्वीकृत कार्य के संबंध में जानकारी देवे। उन्होंने कहा कि वार्डो मे निर्मित उद्यानांें का उचित रख रखाव करे, उद्यान में किसी प्रकार की कमी न हो, इसका ध्यान रखे, ओपन जीम खराब होने की शिकायत का त्वरित निराकरण करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सभी अभियंता अपने अपने वार्डो मे ंचल रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराये, कार्य प्रारंभ नहीं करने व समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेेकेदारों को नोटिस जारी कर अमानती राशि राजसात करे।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में अमृत मिशन के शेष कार्यो में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इंटर कनेक्शन एवं घरों मेें नल कनेक्शन करने के कार्य को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करे, जहॉ नया नल कनेक्शन लग चुका वहा से पुराना कनेक्शन काटा जाये, ताकि व्यर्थ पानी न बहे और यह कार्य वार्डवार किया जावे तथा संबंधित वार्ड के पार्षद से सम्पर्क कर नल कनेक्शन देने की कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो रही है, पेयजल संबंधी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जावे, ताकि पेयजल संकट न हो।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सभी उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में अमृत मिशन के तहत घरों में लगने वाले नलो की जॉच करे और कितने नल लगाने है, इससे उच्च अधिकारी को अवगत कराये, जिससे ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यर्थ पानी न बहे इसका विशेष ध्यान रखा जाये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में कहा कि हितग्राहियों के खाते में किश्त की राशि डालना सुनिश्चित करे। मोर मकान मोर आस योजना का पात्र हितग्राहियों को लाभ दे, आवास निर्माण कार्य में तेजी लावे। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करे, डिवाईडर के आजू बाजू कचरा उठावे, सडकों की सफाई करे।
नंदई फ्लाई ओव्हर के नीचे दुकानदारों को कचरा फैलाने पर नोटिस जारी करे, जुर्माना वसूले। उन्होंने कहा कि वार्डो में पर्याप्त सफाई कर्मी उपस्थित नहीं रहते, लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे। सार्वजनिक शौचालयों में दरवाजा टुटने की शिकायत प्राप्त हो रही है, जिसे दुरूस्त करावे एवं शौचालय की अन्य समस्या का निराकरण करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि वार्डो में सफाई कर्मी निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं रहते, कई कर्मचारी सुबह हाजरी लगाकर चले जाते है, ऐसी शिकायते प्राप्त होती है। स्वच्छता निरीक्षक अपने अपने वार्डो में इसकी जॉच करे और संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लावे, प्रतिदिन घर घर जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के अलावा दुकान किराया कडाई से वसूले ताकि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर शत प्रतिशत वसूली हो सके।
बैठक मेें उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह,कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना ंिसह यादव, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी,प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित निगम के उप अभियंतागण एवं अमृत मिशन के अधिकारी उपस्थित थे।









































