back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल – 3 आवेदन प्राप्त…

राजनंादगांव 21 फरवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में जाति प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन एवं लोककर्म संबंधी 3 आवेदन प्राप्त हुये।

Advertisements


नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह एवं आयुक्त डॉ चतुर्वेदी के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया।

जन चौपाल में विभागीय प्रमुख समस्या सुन आवेदन लिये, 3 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें जाति प्रमाण पत्र के 1, निराश्रित पेंशन के 1 एवं लोककर्म संबंधी 1 इस प्रकार कुल 3 आवेदन प्राप्त हुये जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है।

चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page