राजनांदगांव : महापौर ने वार्ड नं. 30 शंकर नगर में सीमेंट कांक्रिट रोड निर्माण के लिये किया भूमि पूजन…

राजनांदगांव 25 जून। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज कैलाश नगर वार्ड नं. 30 के शंकर नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 6.50 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सतीश मसीह, संतोष पिल्ले,

भागचंद साहू एवं जिला योजना समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद श्री अमीन हुड्डा, पूर्व पार्षद श्रीमती माया शर्मा की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शंकरपुर वासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत उद्यान, तालाब सौदर्यीकरण,

मुक्तिधाम उन्नयन अंतर्गत स्वीकृत राशि से शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में शंकरनगर में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराये जायेगें। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।