back to top

राजनांदगांव : सिंदई में जिला निषाद समाज का बनेगा भव्य सामाजिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 25 जून। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला निषाद समाज के लिये सामाजिक भवन निर्माण करने 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किये थे, स्वीकृति अनुसार भवन निर्माण करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया की गयी और आज सामाजिक भवन को मूर्त रूप देने भूमिपूजन किया जा रहा है।

Advertisements

उक्त उदगार महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सिंदई में जिला निषाद समाज सामाजिक भवन निर्माण के लिये आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने सामाजिक भवनों के लिये भवन निर्माण हेतु करोडों रूपये की राशि स्वीकृत किये है,

जिससे सभी सामाजिक भवनों के लिये भवन निर्माण किया जा रहा है। उनकी सोच हर समाज का अपना भवन हो और हर समाज उन्नति करे। उन्होंने कहा कि सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जायेगा जिसमें हाल, कमरा, शैचालय के अलावा विद्युतीकरण भी किया जायेगा। भवन बन जाने से समाज के विभिन्न आयोजन के अलावा विभिन्न गतिविधिया संचालित की जावेगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजूट होकर समाज हित में कार्य करे, मांग अनुसार समाज के लिये अन्य कार्य किये जायेगे।


सिंदई वार्ड नं. 50 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला निषाद समाज के लिये मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 25 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पूजा अर्चना कर पट्टीका का अनावरण कर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, वार्ड पार्षद श्री अरूण कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति, समाज के जिला अध्यक्ष श्री दुरूपत मुन्ना निषाद विशेष रूप से उपस्थित थे।


भूमिपूजन के पूर्व समाज के महासचिव श्री टीकम निषाद, प्रदेश सचिव श्री गिरधर निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जगदीश निषाद, मिडिया प्रभारी श्री चयन सिंह सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री टीकम निषाद, क्षेत्राध्यक्ष श्री छगन निषाद व हरी सिंह निषाद, महिला अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी निषाद,

उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला निषाद ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री दुरूपत निषाद ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल एवं महापौर श्रीमती हेमा देशमुख का भवन निर्माण के लिये आभार व्यक्त करते हुये इसी प्रकार सहयोग की अपील की। उन्होंनें कहा कि हमारा समाज एक जूटता की मिशाल है और समाज के हर व्यक्ति के उन्नति के लिये भरसक प्रयासरत रहता है। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page