back to top

राजनांदगांव: महापौर पहुचे बस स्टैण्ड, चालको एवं दुकानदारो से की चर्चा…

राजनांदगांव 28 जुलाई। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नंबर 15 स्थित बस स्टैण्ड एंव गौरव स्थल का निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं वार्ड पार्षद श्री प्रमोद झंझाडे तथा अधिकारियो के साथ पैदल भ्रमण कर बस चालक, परिचालक तथा दुकानदारो से व्यवस्था संबंधी चर्चा किए। वही उन्होंने गौरव स्थल निरीक्षण कर उसके उन्नयन के लिए अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।

Advertisements


महापौर श्री यादव आज आकस्मिक रूप से बस स्टैण्ड पहुच व्यवस्था का जायजा लिए। उन्होंने बस स्टैण्ड की समस्या के संबंध में दुकानदारो व चालक, परिचालक से चर्चा किए। बस स्टैण्ड में मरम्मत करने तथा कंडम बस को हटाने की मांग की गयी।

इस पर महापौर ने निगम के अधिकारियो से कहा कि सर्व प्रथम कंडम खडी बसो को हटाने परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाए। इसके अलावा परिसर एवं उसके आस पास व्यापक साफ सफाई कराने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किए। उन्होने कहा कि बस स्टैण्ड सार्वजनिक स्थल है, यहा नियमित रूप से साफ सफाई हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।


महापौर ने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से परिसर की सभी खुली स्थल को घेरा करना है। उन्होंने परिसर में आवश्यक मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संबंधित अधिकारी समय समय पर निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे।

किसी प्रकार की परेशानी व कमी पर उच्च अधिकारी को अवगत करा समाधान करे। उन्हांेने कहा कि बस स्टैण्ड सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थल है, यहा की व्यवस्था को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।


निरीक्षण की कड़ी में महापौर श्री यादव ने गौरव स्थल का जायजा लेकर उसके उन्नयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्हांेने टुटे मार्बल की जगह नया मार्बल लगाने, रेलिंग मरम्मत करने तथा मार्बल में पालिस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहीदो के नाम एवं परिचय को पुनः रंग रोगन कर उभारा जाए तथा फ्लोर की पेंटिंग की जाए।

उन्होंने गौरव स्थल की सफाई के अलावा प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जय स्तम्भ चैक के तिरंगा झंडा को गौरव स्थल में शिफ्ट कर लगाया जाए। गौरव स्थल हमारे शहीदो की याद दिलाती है। इसका देख रेख एवं उचित रख रखाव हमारी महती जवाबदारी है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित तकनीकि व स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page