back to top

राजनांदगांव: महापौर पहुॅची मोती तालाब, छठ पर्व की दी बधाई…

राजनांदगांव 8 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख मोती तालाब पहुच कर छठ व्रत रखने वाले महिलाओ व पुरूषों को छठ पर्व की बधाई दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि संतान की दीर्धायु व परिवार की खुशहाली एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना को लेकर मनाये जाने वाले इस त्यौहार पर मैं आप सभी के परिवारों की खुशहाली के लिये सूर्यदेव से प्रार्थना करती हूॅ और इस त्यौहार को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग व उल्लास के साथ मनाये जाने की आप लोगों से अपील करती हूॅ।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि आस्था के इस महा पर्व के तीसरे दिन गुरूवार को डुबते हुये सूर्य को अध्र्य देने आज बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष मोती तलााब में उपस्थित हुये है, और चैथे दिन उगते सूर्य को अध्र्य देकर 36 घण्टे का निर्जला उपवास तोडते है।

उन्होंने कहा कि कठिन व्रत वाले इस पर्व के लिये लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोग पूजा अर्चना कर रहे है। उन्होंने उपस्थितजनों को पुनः इस पर्व पर अपनी शुभकामना दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page