back to top

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने किया मिडिल स्कूल मोतीपुर के मरम्मत कार्य का निरीक्षण…


 
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर स्कूल मैदान स्थित पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर के भवन मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेनीय है कि, महापौर मधुसूदन यादव के अनुशंसा पर डॉ.रमन सिंह अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा एवं विधायक राजनांदगांव द्वारा डी.एम.एफ. फण्ड से 9 लाख रू. की राशि मोतीपुर मिडिल स्कूल मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत की गई थी। उक्त निर्माण कार्य हेतु नगर पालिक निगम राजनांदगांव को कार्य एजंेसी बनाया गया है जिसके द्वारा स्कूल भवन मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उक्त मरम्मत एवं निर्माण कार्य के निरीक्षण हेतु राजनांदगांव महापौर निर्माण स्थल पर पहुुचे और कार्यो का जायजा लिया।

इस अवसर पर उनके साथ पार्षदगण कमेलश बंधे, मनोहर यादव, सावन वर्मा, भाजपा नेता एवं समाज सेवी राजेन्द्र जैन बन्टू, ठेकेदार नरेश रामटेके नगर निगम के इंजिनियर कर्मचारी सहित स्थानीय वार्डवासीगण उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने मोतीपुर स्कूल के मरम्मत कार्यो का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार हेतु दिशानिर्देश दिया एवं स्कूल में छात्र उपयोगी वाल राईटिंग के लिए भी आदेशित किया गया। उन्होने स्कूल में उच्चगुणवत्ता युक्त फर्नीचर उपलब्ध कराने एवं प्रसाधन कक्ष को भलीभंाति मरम्मत एवं नवीनीकरण के भी निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page