back to top

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव रिद्धी सिद्धी कालोनी पहुॅच कालोनी वासियों से हुये रूबरू…

राजनांदगांव 9 दिसम्बर। महापौर श्री मधुसूदन यादव वार्ड नं. 45 स्थित रिद्धी सिद्धी कालोनी पहुॅच संबंधित वार्ड के पार्षद श्री डुरेन्द्र साहू के साथ कालोनी वासियों से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत हुये। उन्होंने कालोनी के एक क्षेत्र में पानी की समस्या के संबंध में चर्चा कर समाधान करने उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे को निर्देशित किये।

Advertisements


रिद्धी सिद्धी कालोनी मे फेस 1 व 3 में पानी सप्लाई हो रही है, किन्तु फेस 2 में पानी की समस्या आ रही है। जिसके लिए कालोनी वासियों ने महापौर श्री यादव से पाईप लाईन विस्तार करने मांग की थी, मांग अनुसार कालोनी के अंदर पाईप लाईन विस्तार किया गया। परंतु पाईप लाईन मेन लाईन से नही जुडने से पानी की समस्या यथावत है। इसी समस्या पर महापौर का ध्यान आकृष्ट कराया गया, इस पर महापौर श्री यादव ने आज कालोनी का वार्ड पार्षद एवं निगम के अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान फेस 2 में पानी समस्या के संबंध में कालोनी वासियो से चर्चा की गयी। महापौर श्री यादव ने तकनीकि अधिकारियो से पानी समस्या का निराकरण करने मेन लाईन से पाईप लाईन जोडने सर्वे कर कार्यवाही करने उप अभियंता श्री पाण्डे को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मऋतु के पूर्व शहर के संभावित पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों का सर्वे कर पेयजल सप्लाई के लिए प्लान तैयार कर कार्यवाही करे। उन्होंने कालोनी वासियो से कहा कि कालोनी की अन्य जो भी समस्या है उसका भी प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page