राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव मोतीपुर स्कूल मैदान के पास शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के लिए स्थल का किया निरीक्षण…

महापौर ने कहा मैदान में खेल सुविधा का होगा विस्तार

Advertisements

राजनांदगांव । वार्ड विजिट एवं वार्डवासियो से मुलाकात की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आज मोतीपुर स्कूल मैदान में खेल सुविधा विस्तार के लिए निरीक्षण किए तथा मैदान के पास शहरी स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण करने कार्य स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियो से चर्चा किए।


मोतीपुर स्कूल मैदान के पास शासन द्वारा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाना है। निर्माण हेतु स्थल समतलीकरण किया जा रहा है, जिसका आज महापौर श्री यादव ने तकनीकि अधिकारियो के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र का ड्राईंग डिजाईन देख अधिकारियो से निर्माण के संबंध में चर्चा किए। उन्होने बताया कि मोतीपुर एव आस पास के रहवासियो के स्वास्थ्य सुविधा के लिए 10 बिस्तर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जहॉ प्राथमिक उपचार के साथ साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

उन्होंने अधिकारियो से कहा कि अस्पताल निर्माण के लिए समतलीकरण कार्य जल्द पूर्ण कर निर्माण प्रारंभ किया जाए। स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण में समय सीमा के अलावा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासन मंशानुरूप ड्राईंग डिजाईन के अनुसार अस्पताल का निर्माण हो।


महापौर श्री यादव ने स्कूल मैदान का निरीक्षण कर कहा कि उक्त मैदान में खिलाडी विभिन्न खेलो का अभ्यास प्रतिदिन करते है, इसके अलावा समय समय पर यहा खेल संबंधी टूनामेंट भी आयोजित की जाती है।

जिसे ध्यान में रखकर इस मैदान में खेल सुविधा में विस्तार किया जाना है, रात्रिकालीन खेल के लिए हॉईमास्क लाईट लगाया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। निरीक्षण के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, पार्षद श्री कमलेश बंधे व श्री मनोहर यादव, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री मदन यादव सहित खिलाडी के अलावा तकनीकि अधिकारी उपस्थित थे।