back to top

राजनांदगांव:प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम की टीम ने की कार्यवाही बसंतपुर क्षेत्र में चला अभियान…

2 हजार से अधिक रूपये जुर्माना लगा, 1 किलो 5 सौ ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती

Advertisements

राजनांदगांव । सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही कर रही है।

इसी कडी मंे आज निगम का स्वास्थ्य अमला बसंतपुुर क्षेत्र मे अभियान चलाकर 9 दुकानों व ठेला खोमचा पर कार्यवाही कर 1 किलो 5 सौ ग्राम पालीथीन जप्ती कर 2 हजार 3 सौ रूपये जुर्माना वसूलें। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है।

शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे हैै।

कार्यवाही की कडी में आज बसंतपुर एवं महामाया चौक के प्राविजन स्टोर्स तथा फल व पान ठेला एवं डेली नीड्स में दबिश देकर 09 लोगो पर 2 हजार 3 सौ रूपये जुर्माना लगा 1 किलो 5 सौ ग्राम प्रतिबंधित पालिथीन जप्त किये, उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता अपनाये व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page