back to top

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा फिल्टर प्लांट का किया आकस्मिक निरीक्षण…

एलम एवं अन्य समाग्री के पर्याप्त भण्डारण रखने  के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 28 जनवरी। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों श्री सुनील साहू, सावन वर्मा, आलोक श्रोती, पार्षद श्री मनोहर यादव के साथ मोहारा फिल्टर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण कर क्लोरिंन की मात्रा,एलम की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


महापौर श्री यादव सुचारू पेयजल सप्लाई के लिये प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण कर जल विभाग के अधिकारियों से मोहारा प्लांट पहुॅच पंप की स्थिति और एलम, ब्लीचिंग तथा अन्य समाग्री की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने फिटकरी का भण्डारण देख ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त फिटकरी रखने कहा। उन्होंने कहा कि फिटकरी सहित अन्य समाग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने निगम तथा कम्पनी के अधिकारियो से कहा कि पेयजल सप्लाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।


महापौर ने क्लोरिन टेस्ट की जानकारी लेकर पीएचई. विभाग से होने वाले जाॅच के संबंध में भी चर्चा किए।  उन्होंने नदी में पानी की स्थिति की जानकारी लिए। उप अभियंता श्री युवराज कोमरे ने बताया कि नदी का जल स्तर 2 फीट कम हुआ है, पेयजल सप्लाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। ऐनीकट में पानी कम होने की स्थिति में बाधो से पानी लिया जाता है। महापौर श्री यादव ने कहा कि जल संयंत्र गृह के तीनो प्लांट के सीएफएल की भी सफाई करावें। उन्हांेने शहर में चल रहे टंकी सफाई की जानकारी लेकर उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे से कहा कि कुछ क्षेत्रो में पानी गंदा या कीडे आने की शिकायत प्राप्त होती है, उसका जाॅच कर निराकरण करे और ग्रीष्म ़ऋतु के पूर्व स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान कम्पनी के अधिकारी श्री राजेश पवार व श्री नीतिन पाटिल सहित जल विभाग का अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page