राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव सत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिये कार्य करनेराजस्व अमला को दिये निर्देश…

दुकानो का प्रीमियम एवं किराया जमा करने बकायादारो को बुला की चर्चा

Advertisements

राजनंादगांव 17 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखकर महापौर श्री मधुसूदन यादव राजस्व अमला की समीक्षा बैठक लेकर सतप्रतिशत वसूली के लिए कार्य करने निर्देश दिये तथा दुकानांे का बकाया प्रीमियम व किराया जमा करने दुकानदारो को बुलाकर चर्चा किए। इस दौरान निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसंह पारस वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा तथा प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू व श्री सावन वर्मा, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।


महापौर श्री यादव ने बैठक में कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, सतप्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखकर कार्य करना है, सभी राजस्व उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षक घर घर जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। बड़े बकायादारो से सम्पर्क कर करो का भुगतान करने समझाई देवे, कार्य योजना बनाकर कार्य करे, क्यू.आर. कोड के माध्यम से भी ऑनलाईन भुगतान लेवे। उन्होंने कहा कि विगत एक माह से अधिक समय तक एसआईआर में ड्यूटी लगने के कारण वसूली प्रभावित हुई है तथा वर्तमान में वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, जिसे ध्यान में रखकर राजस्व वसूली के लिए घर घर जाकर वसूली करने के अलावा राजस्व कार्यालय में भी अलग से कर लेने कर्मचारी तैनात करे, जिससे करदाता भटके न। साथ ही अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में उपस्थित रहकर संपत्तिकर, जलकर,समेकितकर एवं दुकान किराया लेना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि बड़े बकायादारो को बुलावे जिनसे करो का भुगतान करने चर्चा की जा सके।


महापौर श्री यादव के निर्देश पर दुकानदारो एवं बड़े बकायादारो को महापौर कक्ष में बुलाया गया। गत दिवस दुकान के बड़े बकायादारो में सर्वेश्वरदास स्कूल व्यवासायिक परिसर तथा पुत्रीशाला व सुभाष द्वार के पास निर्मित प्रथम तल के दुकानदारो को बुलाया गया, जिनसे महापौर श्री यादव ने प्रीमियम राशि जमा करने चर्चा किये। इसी प्रकार दुकानो के बड़े किराया बकायादारो को आज बुलाया गया, जिनसे भी महापौर ने भुगतान के लिये चर्चा की। चर्चा उपरांत लगभग 50 लाख रूपये की बकाया राशि जमा करने कहा गया, जिसपर दुकानदारो ने बकाया राशि जमा करने सहमति दी।

उन्हांेने तकनीकि अधिकारियो से भी कहा कि सर्वेश्वरदास स्कूल व्यवसायिक परिसर के शेष कार्य जल्द पूर्ण करे, ताकि दुकानदारो को राशि जमा करने के उपरांत आधिपत्य दी जा सके। उन्होंने यातायात नगर सहित अन्य बकायादारो को भी बुलाकर चर्चा कराने कहा।
महापौर श्री यादव ने कहा कि संपत्तिकर, जलकर, समेकितकर तथा दुकान किराया का भुगतान होने से निगम के कर्मचारियो को वेतन देने में सुविधा होती है। उन्होंने सभी करदाताओ से अपील की है कि अपने बकाया करो का भुगतान कर अधिभार या अन्य कार्यवाही से बचे तथा नगर विकास में सहयोग प्रदान करे।