back to top

राजनांदगांव : महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने दी गुरू घासीदास जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 15 दिसंबर। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर सतनामी समाज को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास छुआछुत एवं जातपात के कुंठा विचार को समाज से हटाने वालों में से थे। वे सत्य, अहिंसा एवं मानवता का संदेश समाज को दिये तथा सब मनुष्यों को एक समान मानते थे।


निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी,

बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम, अपील समिति के सदस्यों शकीला बेगम, मधु बैद, ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व अमीन हुड्डा, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने गुरू घासीदास जी की जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए उनकी जयंती को अपूर्व उमंग उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page