back to top

राजनांदगांव : महापौर सिंगदई में आयोजित गुहा निषाद जयंती में शामिल…

राजनांदगांव 21 जनवरी। गुहा निषाद जयंती के अवसर पर सिंगदई में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख महापौर सिंगदई में आयोजित गुहा निषाद जयंती में शामिलके आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती में कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों के साथ महापौर कलश यात्रा में शामिल होकर जयंती की बधाई दी।

Advertisements

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि निषाद जयंती के अवसर पर सिंगदई में समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया है। इससे समाज में एकता की भावना देखनें को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भक्त गुहा निषाद भगवान राम के सच्चे भक्त थे। वे अपने आप को भगवान राम की भक्ति में लीन कर लिये थे। आप सभी समाज के लोग भक्त निषाद के राम भक्ति को आत्मसात कर आपस मेें मिल जूल कर रहे और समाज हित में कार्य कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज का नाम रोशन करे। कार्यक्रम में निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page