back to top

राजनांदगांव : महापौर हेमा देशमुख ने वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई…

राजनंादगांव 7 जून। हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया युथ गेम्स में वेटलिफ्ंिटग में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाने पर राजनांदगांव की कु. ज्ञानेश्वरी यादव को महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किलोग्राम वजन वर्ग में 76 किलोग्राम स्नैच और 88 किलोग्राम क्लीन एण्ड जर्क कुल 164 किलोग्राम वजन उठाकर छत्तीसगढ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इसके पूर्व ज्ञानेश्वरी ने ग्रीस के हेराक्लिओन में गत माह आयोजित जुनियर वर्ग वेटलिफ्टिंग चेम्पीयनशिप में 49 किलो वर्ग के स्नैच, क्लीन एण्ड जर्क स्पर्धा में 156 किलोग्राम वजन उठाकर तीन रजत पदक जीती थी।

Advertisements


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि रजत एवं स्वर्ण जीतकर ज्ञानेश्वरी ने छत्तीसगढ़ सहित संस्कारधानी का नाम रोशन किया है, वह आगे भी ये इसी प्रकार मेहनतकर उचाईयों मंे पहुॅचेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के साथ साथ उन्हें सहायक उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की थी। इसके लिये मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूॅ और ज्ञानेश्वरी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूॅ।

Advertisements

You cannot copy content of this page