
राजनांदगांव 31 दिसंबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख आज सेक्टर-9 के प.जवाहर लाल नेहरू हास्पीटल एवं अनुसंधान केन्द्र पहुचकर लखोली में आत्मदाह के दौरान झुलसी महिला श्रीमती यासमीन खान के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके परिजनों से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की।
महापौर श्रीमती देशमुख हास्पीटल में इंचार्ज डाक्टर से श्रीमती यासमीन की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समुचित उपचार करने कहा, ताकि जल्द स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने डाक्टर से कहा कि इनकी स्थिति को ध्यान में रखकर शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने का हर संभव प्रयास किया जाये। उन्होंने उनके परिजन से मुलाकात कर कहा कि उनके स्वस्थ्य होने के लिये डॉक्टर की टीम लगी हुई है और इस संकट की घडी में निगम प्रशासन आप लोगों के साथ है,

इलाज के लिये भी हर संभव मदद किया जायेगा तथा किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जायेगी। महापौर श्रीमती देशमुख के साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार व जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा तथा निगम के अधिकारी उपस्थित थे।









































