back to top

राजनांदगांव: महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी…

User comments

राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के स्टाफ द्वारा लगातार जिला शिक्षा अधिकारी को यह जानकारी दी जा रही थी कि स्कूल के प्राचार्य द्वारा मनमाने ढंग से स्कूल फंड को खर्च किया जा रहा है, जिस पर जांच दल गठित कर स्कूल के स्थानीय निधियों का विभागीय लेखा परीक्षण कराया गया, जिसमें ऑडिटर ने पाया कि स्कूल में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है। ऑडिट रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

Advertisements

लेकिन तत्कालीन डीईओ द्वारा इस ऑडिट रिपोर्ट को दबा दिया गया। छत्तीसगढ़ पैरेट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के ऑडिट रिपोर्ट को संभागीय कमिश्नर को भेजकर जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पॉल का कहना है कि रेमेडियल कोचिंग में प्राचार्य द्वारा लाखों रूपया का कैश भुगतान किया गया, जो भारी वित्तीय अनियमितता है,

इतना ही नहीं प्राचार्य द्वारा किए लाखों के भुगतान का बाऊचर ही उपलब्ध नहीं है, जो भारी वित्तीय अनियमितता है और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस ऑडिट रिपोर्ट को दबा कर रखा गया है, जो गंभीर प्रवृति का अपराध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page