back to top

राजनांदगांव : महारानी स्कूल के सामने एक युवक की हत्या…

राजनांदगांव। महारानी स्कूल के सामने बुधवार को एक युवक की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। युवक की पहचान सोनू पटेल, निवासी गली नंबर 1, शांति नगर, के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार मृतक और एक युवक बाइक से एमएलबी स्कूल की ओर आ रहे थे

Advertisements

फिर दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस हुई और पीछे से युवक ने हमला कर दिया बचाव में बाइक छोड़कर युवक एमएलबी स्कूल रोड की ओर भागा वही युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page