back to top

राजनांदगांव : महिला मंच सिन्हा समाज के जिलाध्यक्ष निर्मला सिन्हा सहित पदाधिकारी सम्मानित हुए…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय ड़ड़सेना सिन्हा कलार समाज के द्वारा खंड महासभा व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन अभनपुर में रखा गया था। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व प्रांताअध्यक्ष युवराज सिन्हा की अध्यक्षता में तेखन सिन्हा प्रदेश महामंत्री  प्रथम दिवस की बैठक का शुभारंभ कलार समाज के अधिष्ठात्री देवी माता बहादुर कलारीन व भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की छायाचित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर किया गया।

Advertisements

 इस कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सामाजिक पदाधिकारी ने की. साथ ही साथ श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा महिला मंच जिला जिलाध्यक्ष  पूर्व जनपद सदस्य ग्राम पेटेश्री निवासी साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रांताध्यक्ष युवा मंच डागेश्वर सिन्हा,निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर सिन्हा,प्रचार मंत्री योगेश्वर सिन्हा, जिला अध्यक्ष शिव शंकर ड़ड़सेना, महामंत्री गंगाराम सिन्हा कोषाध्यक्ष पूनम चंद सिन्हा,डोगरगढ़ मंडलेश्वर मनोज सिन्हा, डोंगरगांव मंडलेश्वर भागवत सिन्हा, शहर मंडलेश्वर नाथूराम सिन्हा, ग्रामीण महामंडलेश्वर, एलबी नगर उत्तम सिन्हा,

रेवा राम सिन्हा, गोकुल सिन्हा, जयदीप सिन्हा, महिला मंच जिला अध्यक्ष निर्मला सिन्हा, महामंत्री चंद्रा सिन्हा, कोषाध्यक्ष हंसा सिन्हा, हर प्रसाद,देवजीत,ठाकुर राम, मोहित सिन्हा,लोकेश सिन्हा युवा मंच जिलाध्यक्ष, लिलेश सिन्हा, टीकम सिन्हा, दीपक सिन्हा, आलोक,  गुलशन सिन्हा, प्रवीण सिन्हा आदि सम्मानित हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page