back to top

राजनांदगांव : महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…

राजनांदगांव। महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष कांति मौर्य के नेतृत्व में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, मटका फोड़ और सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Advertisements

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोना गोसाईं, द्वितीय स्थान मणि भास्कर और तृतीय स्थान राज मरकाम ने प्राप्त किया। वहीं, मटका फोड़ प्रतियोगिता में राज मरकाम ने बाजी मारी। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम, अंजू राव ने द्वितीय और प्रतिभा साहू तथा कमलेश्वरी साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष कांति मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पूर्णिमा साहू, पूर्व महिला आयोग सदस्य रेखा मेश्राम, पार्षद मणि भास्कर, मोना गोसाईं, संध्या शर्मा, प्रतिभा साहू, कमलेश्वरी साहू, वर्षा, अंजू राव, नीति साहू, अर्चना अग्रवाल और राज मरकाम सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक माहौल में आपसी सौहार्द्र और उत्सव की भावना के साथ आनंद लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page