
आदर्श मतदान केन्द्र
टेड़ेसरा मतदान केन्द्र में हॉकी की नर्सरी सेल्फी जोन रहा खास
माँ बम्लेश्वरी की थीम पर आधारित रोपवे सेल्फी जोन में मतदाताओं ने दिखाया रूझान
लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, सुगम मतदान सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने तथा निर्वाचन को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 175-प्राथमिक शाला भवन ढारा के आदर्श मतदान केन्द्र को आकर्षक डोंगरगढ़ पर्यटन स्थल थीम आधारित तैयार किया गया था। यहां रोपवे सेल्फी जोन में मतदाताओं ने रूझान दिखाया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेड़ेसरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 216-शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेड़ेसरा पश्चिम भाग की आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में हॉकी की नर्सरी की थीम पर आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। हॉकी की नर्सरी सेेल्फी जोन खास रहा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 225-प्राथमिक शाला भवन खुज्जी को छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित संस्कृति की थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया गया था।
यहां वन मंडल का सेल्फी जोन मतदाताओं के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 41-प्राथमिक शाला भवन मोरकुटुम्ब को इकोफ्रेंडली थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में सुसज्जित किया गया था। सभी आदर्श मतदान केन्द्रों में थीम के आधार पर से सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। मतदाताओं ने सेल्फी पॉइंट में मतदान के बाद सेल्फी लेकर खुशी जाहिर की।









































