back to top

राजनांदगांव : मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि मेला में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में क्वांर नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।

Advertisements

अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था।

डोंगरगढ़ मेला दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में – 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।

मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात।

डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।

1000 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी में तैनात, दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु व्यापक इंतज़ाम

राजनांदगांव, 21 सितम्बर 2025। क्वांर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में 1000 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवानों को मेला ड्यूटी में तैनात किया गया है।

मेला ड्यूटी पर तैनात बल को क्षीरपानी परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएमसी श्री देवचरण पटेल एवं सेनानी 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई श्रीमती गायत्री सिंह ने ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया।

यातायात व सुरक्षा व्यवस्था

अंजोरा बाईपास से लेकर डोंगरगढ़ मेला स्थल तक अगले 9 दिन तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 300 पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।

दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी और 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी लगातार निगरानी में रहेंगी।

डोंगरगढ़ में आने वाले यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा

नीचे मंदिर से ऊपर मंदिर तक सीढ़ियों पर पुलिस जवान तैनात।

ऊपर मंदिर गर्भगृह, रोपवे, क्षीरपानी प्रवेश द्वार, बुढ़ादेव मंदिर समेत प्रमुख स्थानों पर फिक्स पिकेट बनाए गए हैं।

क्षीरपानी में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

गोताखोर पार्टी समेत आपातकालीन सुरक्षा दल भी मुस्तैद रहेंगे।

लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना

22 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड और यातायात पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।

इस अवसर पर राजनांदगांव, भिलाई, कांकेर, बेमेतरा, बिलासपुर, महासमुंद, सूरजपुर समेत कई जिलों से आए अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page