राजनांदगांव : माता-पिता का इकलौता पुत्र पांच साल के मासूम की हाईवा की चपेट में आने से मौत…

राजनांदगांव / डोंगरगांव ।समीपस्थ ग्राम कांपा में एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक घर के पांच वर्षीय चिराग बुझ गया। एक्सीडेंट के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सायं लगभग साढ़े चार बजे समीपस्थ ग्राम कांपा निवासी भावेश कुमार साहू आत्मज गुमान सिंह साहू, 5 वर्ष ने अपने पड़ोसी के भाई के साथ पैरा लाने के लिए रोड किनारे लगे खेत में गया था। इस बीच रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद चालक लोडेड गाड़ी को खड़ा कर भागने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार मृत बालक भावेश गांव के ही आंगनबाड़ी में पढ़ाई कर रहा था। मृतक अपने माता-पिता का एकमात्र पुत्र था। एक्सीडेंट में अपने इकलौते पुत्र की मौत के बाद माता-पिता व दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था जिसे किसी तरह गांव वालों ने संभाला पुलिस ने हाईवा क्र. सीजी 08 ए टी 9233 के विरूद्ध आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है