back to top

VISION TIMES : एक होटल में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, मृतक युवक विवाहित…

भिलाई जुनवानी रोड स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्मृतिनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक विवाहित है वही युवती उसके खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराई थी जिसके कारण युवक दो माह जेल में बंद था। अभी जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि होटल कृष में मंगलवार की शाम कातूल बोड़ दुर्ग निवासी अफरोज खान और उसकी प्रेमिका कोहका निवासी तापसी रुके थे। दोनों एक-दूसरे से लंबे समय से प्रेम करते थे। अफरोज खान पहले से शादीशुदा था। आज सुबह क्रिस होटल के एक कमरे में दोनों की लाश पंखे पर एक ही फंदे से लटकी हुई मिली है घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह लड़के का दोस्त होटल पहुंचा और उसने दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी होटल स्टाफ को दी। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों की लाश दुपट्टे से बने फंदे पर लटके मिली। जिसके बाद होटल स्टाफ ने इस घटना की सूचना तुरंत स्मृति नगर चौकी पुलिस को दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बालिग थे। लड़का पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी गर्भवती है। दोनों प्रेमी जोड़े पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध में थे। प्रेमिका ने कुछ महीने पहले प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी पुलिस में दर्ज कराया था। जिसके बाद मृतक प्रेमी दो माह जेल में रहा। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अफरोज खान पिता पी एल खान (25 साल) निवासी कातुलबोर्ड थाना मोहननगर जिला दुर्ग प्राइवेट फायनेंस का काम करता है तथा मृतिका तापसी बाईन पिता आनंद मोहन बाईन 30 साल निवासी शिवाजीनगर कोहका प्राइवेट जॉब करती थी। अपरोज खान एवं तापसी बाईन के बीच अप्रैल 2018 से प्रेम संबंध था अफरोज खान वर्ष 2021 में सविता ठाकरे से शादी कर लिया।

उसके बाद तापसी एवं अफरोज के बीच अनबन हो गयी। तब तापसी बाईन ने अफरोज खान के विरूद्ध 03 अगस्त.2021 को लिखित शिकायत प्रस्तुत की। अफरोज खान द्वारा शादी का प्रलोभन देकर इसके साथ दैहिक शोषण किया। जिस पर चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में अपराध धारा 376, 506 भादंवि पंजीबद्ध कर अफरोज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। तापसी बाईन द्वारा छह अगस्त 21 को पुनः शिकायत की गयी कि अफरोज खान एवं उसकी पत्नी सविता ठाकरे तथा अनुप बकोड़े द्वारा एक राय होकर रास्ता रोककर अश्लील गाली देकर मारपीठ किया। जिस पर चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में धारा 294, 506, 323, 341, 34 भादंवि दर्ज कर विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया। अफरोज खान के जेल से छूटने के बाद उसका तापसी बाईन से अक्सर फोन से बातचीत एवं हमेशा दोनों का मिलना जुलना था।

Advertisements

You cannot copy content of this page