राजनांदगांव: मातृ-पितृ पूजन दिवस पर 151 बुजुर्गों का सम्मान…

  • मोहारा वार्ड पार्षद की पहल पर लगा लर्निंग लाईसेंस व श्रम कार्ड शिविर

राजनांदगांव, 15 फरवरी। मोहारा वार्ड पार्षद व एमआईसी मेम्बर आलोक श्रोती की पहल पर वार्ड में मातृ-पितृ पूजन के खास मौके पर वार्ड के उम्रदराज बुजुर्गों का जहां सम्मान किया गया। वहीं युवाओं के लिए लर्निंग लाईसेंस व श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। बुजुर्गों के सम्मान समारोह में वार्ड नं. 47 के पार्षद श्री श्रोती ने बुजुर्गों का शाल-श्रीफल से सम्मानित कर मुंह मीठा कराया।

Advertisements


वार्ड पार्षद श्री श्रोती ने बताया कि बुजुर्गों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए वार्ड के 151 बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के समय नवरतन नवदुर्गा जस भजन मंडली के सदस्यों द्वारा रामायण का पाठ किया गया। पूरे वार्ड में भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम में बुजुर्गों के सम्मान समारोह के साथ लर्निंग लाइसेंस शिविर एवं श्रम विभाग का भी शिविर लगया गया था। जिसमें युवक-युवतियों एवं ई-रिक्शा चालकों के कुल 58 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए ।

साथ ही श्रम विभाग के शिविर में 42 श्रमिकों ने अपना श्रमिक कार्ड बनवाया।


सम्मान समारोह एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ के मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, वरिष्ठ पत्रकारद्वय मिथलेश देवांगन, प्रदीप मेश्राम व संदीप साहू शामिल हुए। प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने अपने उद्बोधन में बुजुर्गों के सम्मान समारोह कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ पूजन दिवस भारतीय संस्कृति के अनुरूप है।

ऐसे आयोजनों से बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव गहरा होता है। अग्रहरि ने कहा कि ऐसे आयोजन सिलसिलेवार होने चाहिए। साथ ही पार्षद आलोक श्रोती को जन्मदिवस की शुभकामना के साथ सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने कहा।


0 समापन अवसर पर शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष
सम्मान समारोह के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप बुजुर्गों के सम्मान को बनाए रखने एवं हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करने उपस्थित जनों को प्रेरित किया। उन्होंने पार्षद आलोक द्वारा किए गए आयोजन को एक अनुकरणीय पहल बताया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, तरुण लहरवानी, महिला एवं बाल विकास चेयरमैन वर्षा शरद सिन्हा, राजस्व विभाग चेयरमैन राजा मखीजा, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोड़ापे, दक्षिण मंडल महामंत्रीद्वय बलवंत साहू एवं अशोकदित्य श्रीवास्तव, पार्षद रवि सिन्हा, युवा पार्षद जैमन बैद, पार्षद शेखर लश्करे, पार्षद शेखर यादव, पार्षद सतीश साहू, पार्षद अरुण साहू, विजय राय, प्रखर श्रीवास्तव, राजेश यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।


0 वार्ड के लोगों की रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्षद आलोक श्रोती,परशुराम प्रजापति, रामकुमार देवांगन, पूर्व पार्षद शंकुतला खिलावन देवांगन, दक्षिण मंडल मंत्री देवकी देवांगन, मोहन तिवारी, लक्की देवांगन, भुवनेश्वरी सिन्हा, कीर्ति प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, मीना सोनकर, सोहन प्रजापति, दुबेश प्रजापति, रूपेंद्र शर्मा, रोहित सिन्हा, दिनेश प्रजापति, खेलन सोनकर, दिलीप सोनकर, मोहित सिन्हा, रूपेश यादव, उत्तम मिश्रा, भुवनेश्वरी प्रजापति, मीरा देवांगन, राधा देवांगन, ठगिया सिन्हा, पुष्पा देवांगन, हिरन सिन्हा, भोजबाई सिन्हा, पीलेश्वर देवांगन, रवि देवांगन, उत्तम देवांगन, रामहीन देवांगन, खिलेश एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन मोहन तिवारी द्वारा किया गया।