back to top

राजनांदगांव : मानपुर मोहला पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,20 किलो का टिफिन बम बरामद…


राजनांदगांव नवीन जिला मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टेगहन में 20 किलो का टिफिन बम सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद करने मे साफलता पाई है । नक्सली सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह बम प्लांट किया था।

Advertisements


नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया है, जिससे एसपी वाय अक्षय कुमार की निगरानी में बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि नक्सलियों के मूमेंट की सूचना पर डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी, तभी जवानों की नजर एक तार पर जा पड़ी। जिसके बाद 20 किलो का टिफिन बम को निकाल कर निष्क्रिय किया।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि नक्सलियों के मूमेंट की सूचना पर डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी, तभी जवानों की नजर एक तार पर जा पड़ी। जिसके बाद 20 किलो का टिफिन बम को निकाल कर निष्क्रिय किया। एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि नक्सली निर्माणाधीन पुल के साथ सुरक्षा बलो को नुकसान पहुचाने साजिश रची थी ।

सुरक्षा बल के जवान आज सुबह
कोहका के गट्टेगहन में एरिया मे डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी बम स्पॉट की सूचना पर सुरक्षा जवानो घेराबंदी कर निकाला गया जिसे बीडीएस राजनांदगांव की टीम ने डिफ्यूज किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page