back to top

राजनांदगांव/मानपुर : वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को दो वर्षों बाद भी नहीं मिल पाया सामुदायिक वन अधिकार प्रमाण पत्र…

राजनांदगांव/ मानपुर। को ग्राम बोदरा मे 14 ग्राम के वरिष्ठ जानो की आम बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से वन अधिकार अधीनियम एवं पैसा कानून के संबंध में चर्चा किया गया ।

Advertisements

लक्ष्यमेद्र शाह (पानाबरस) के अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। समस्त ग्रामों के गाय्ता, पटेल, मांझी एवं भूमिक जनो ने अपनी अपनी सलाह एवं मार्गदर्शन दिया एवं इस संबंध में जो प्रशासनिक दिक्कतें आ रही हैं उस पर चर्चा किया गया।

आपको बता दें की यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जिसके तहत संवैधानिक रूप से विशेष अधिकार इन क्षेत्रों को प्राप्त है पर जागरूकता के अभाव एवं लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते आज तक इस क्षेत्र को संपूर्ण अधिकार प्राप्त नही हो पाया है।बताया गया कि आसपास के 4 ग्रामों ने डेढ़ से दो वर्ष पूर्व सामुदायिक वन अधिकार कानून के तहत दस्तावेज बनाकर संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द किया था, पर आज तक उन्हें इस कानून के तहत समुदायिक वन अधिकार प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है एवं उन्हें गुमराह किया जाता रहा है।

इस बारे में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी उचित जवाब नहीं देते हैं। जिससे इन ग्रामों में जो मूलतः आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की एवं सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति आक्रोश प्रकट किया। लक्ष्यमेंद्र शाह द्वारा उपस्थीत लोगों को आश्वस्त किया गया कि जो कमियां इस अधिनियम को लागू करने मे आ रही है, शासन- प्रशासन को उन त्रुटियों से अवगत कराया जायेगा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page