back to top

राजनांदगांव: मानव मंदिर चौक अब श्री महाकाल चौक के नाम से जाना जाएगा, महापौर देशमुख ने की घोषणा…

राजनांदगांव – चार जुलाई से सावन शुरू हो रहा है. बाबा भोले के भक्त इस माह का इंतजार करते रहते हैं. क्योंकि श्रावण मास को सब महीनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा आराधना होती है. जिससे लोगों को मनवांछित फल मिल पाता है.

Advertisements

राजनांदगांव के भक्तो के लिए इस बार सावन माह बेहद ही खास होने वाला है संस्कारधानी के भोलेनाथ भक्तो की धार्मिक भावनाओं एवम् आस्था को देखते हुए नगर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा देशमुख ने घोषणा करते हुए कहा है की शहर के मानव मंदिर चौक को अब महाकाल चौक के नाम से करने की घोषणा करती हूं अब यह चौक अब महाकाल चौक के नाम से जाना जाएगा साथ ही चौक में विशाल त्रिशूल एवम् डमरू की स्थापना की जाएगी।


महापौर हेमा देशमुख ने कहा की इस बार सावन मास के 8 सोमवार है और महाकाल भक्तो के साथ पर्व को धूमधाम से भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा उन्होंने कहा की उज्जैन की तर्ज पर राजनांदगांव शहर में महाकाल की भव्य रैली निकाली जाएगी।
आपको बता दें की इस खबर से महाकाल के भक्तो में उत्साह एवम् खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page